अपर प्रमुख वन संरक्षक पूर्वी वृत्त गोरखपुर,नोडल अधिकारी,सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग महाराजगंज द्वारा आज दिनांक 22.12.2025 को निचलौल रेंज अंतर्गत स्थित टोंगरी पौधशाला,डोमा पौधशाला एक, डोमा पौधशाला दो का निरीक्षण किया गया तथा आगामी वृक्षारोपण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तब पश्चात पौधशाला में कार्य कर रही महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया गया उक्त निरीक्षण एवं कम्बल वितरण के दौरान सुर्वे निरंजन राजेंद्र प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज , सुनील राव क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल अशोक सिंह वन दरोगा,रविंद्र प्रताप वन दरोगा,मोबीन अली वन दरोगा सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी ने किया निचलौल रेंज में पौधशालाओं का निरीक्षण एवं पौधशालाओं में कार्यरत महिलाओं पुरुषों को कम्बल का वितरण।
