निचलौल तहसील प्रशासन ने मंदिर की भूमि से हटावाया अतिक्रमण

निचलौल

स्थानीय तहसील प्रशासन ने मिली शिकायत के अनुसार दिनाँक16 दिसम्बर 2025 को ग्राम सभा मदनपुरा में निचलौल से चौक मार्ग पर स्थित साधु कुटी मंदिर की भूमि पर दुबारा हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मदनपुरा में गाटा संख्या 96, रकबा 0.65 हेक्टेयर मंदिर भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। ग्रामीण रामकरन पटेल व देवेंद्र चौधरी आदि की शिकायत पर उप जिलाधिकारी निचलौल के निर्देश पर वर्ष 2024 के अगस्त माह में अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः कब्जा कर लिया गया था। जिसके बाद मंदिर समिति के लोगों राम करन पटेल व देवेंद्र चौधरी आदि ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर उसे हटाने की मांग की थी। पुनः शिकायत मिलने पर आज दिनाँक16-12-2025 को तहसील प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण करने वाले रामाश्रय पुत्र भागीरथी को तहसील प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि दोबारा कब्जा किया गया तो इस बार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *