निचलौल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को निचलौल रेंज परिसर में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं वनकर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी निचलौल श्री सुनील राव सहित रेंज के अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया गया।
वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने कार्यक्षेत्र में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने उपस्थित वनकर्मियों के बीच राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
रिपोर्ट- आर०के० त्रिपाठी | RNews7
