पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को घण्टे भर के अन्दर बरामद कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा बालक को घण्टे भर के अन्दर बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द।
विवरण-
दिनांक 05/06.12.25 की रात्रि में समय करीब 00:30 बजे थाना स्थानीय सूचना प्रापत हुई कि दिनांक 05.12.2025 को आवेदिका अपने 12 वर्ष के लड़के को साथ लेकर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एल्यूमीनियम फैक्ट्री में काम करने आयी हुई थी, जहां से समय करीब शाम 06:00 बजे उनका लड़का बिना बताए कहीं चला गया काफी खोजबीन के बाद नहीं मिल रहा हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को घण्टे भर के अन्दर सब्जी मंडी हड़हवा फाटक के पास से बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

बरामदगी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 गौरव राय चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. कां0 इंदल कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. कां0 प्रदीप चौधरी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *