राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, गोरखपुर में चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) गोरखपुर, श्री शिखर ओझा, संभागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर श्री रामवृक्ष सोनकर, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गोरखपुर श्री संजय कुमार झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री अरुण कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्री नरेन्द्र यादव एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर उपस्थित रहे I
उ०प्र०राज्य सड़क परिवहन निगम गोरखपुर में चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में किया गया जागरुक।
