महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को निचलौल थाना पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 251/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त दुर्गेश चौधरी (23 वर्ष), पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को कपिया तिराहे के पास जिगिनहवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 115(2), 352 और 351(3) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, मुख्य आरक्षी वीर अभिमन्यु तथा आरक्षी रामप्रीत शामिल रहे।
निचलौल पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार होगी।
रिपोर्ट-आर०के०त्रिपाठी (RNews7)
