RNews7के खबर का असर नगर पंचायत निचलौल के कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थिति का बारीकी से किया गया जांच।

RNews7 के खबर का हुआ असर एक दिन पहले RNews7 के द्वारा निचलौल के कचरा डंपिंग ग्राउंड के अव्यवस्थाओं को लेकर खबर चला था जिसके बाद आज स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मियां मोहल्ला स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मद्धेशिया भी मौजूद रहे। ईओ ने सेंटर पर साफ-सफाई, कचरा पृथक्कीकरण और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने मौजूद कर्मचारियों से दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। उन्होंने गठराकरण मशीन, कचरा पृथक्कीकरण इकाई तथा स्टोर रूम की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए काफी असंतोष जताया। कई स्थानों पर अव्यवस्था पाए जाने पर ईओ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एमआरएफ सेंटर नगर की सफाई व्यवस्था ही रीढ़ है। यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेंटर में आने वाले सूखे व गीले कचरे को निर्धारित मानकों के अनुसार पृथक कर मैपिंग शीट में अंकित किया जाए। उन्होंने मशीनों की नियमित सर्विसिंग तथा परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मद्धेशिया ने भी कर्मचारियों से नियमित उपस्थिति बनाए रखने और सेंटर की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर के स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में एमआरएफ सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए कार्य में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान ईओ ने सप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में सुधार न दिखने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *