दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे देश ने एक जांबाज पायलट खो दिया।

दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे देश ने जांबाज पायलट खो दिया। तेजस विमान के पायलट विंग कमांडर 35 वर्षीय नमांश स्याल कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत पटियालकड़ गांव के रहने वाले थे।

पिता जगन्नाथ ने बताया कि नमांश इस साल अप्रैल में बेटी के साथ घर आए थे। वह 19 वर्ष की आयु में ही एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। नमांश सैनिक स्कूल सुजानपुर के 21वें बैच के छात्र रहे हैं।

पटियालकड़ के वार्ड नंबर सात के निवासी नमांश के पिता जगन्नाथ भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी रहे हैं और बाद में हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता वीना देवी गृहिणी हैं।नमांश की पत्नी अफशां भी एयरफोर्स में ही पायलट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *