खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसने से एक 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत।

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नौनिया उर्फ नेटूआहिया में दिनाँक-22-11-2025 दिन शनिवार की दोपहर में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौनिया निवासी अमरीश उर्फ मुनीब का 14 वर्षीय पुत्र गिरजेश गांव में चल रहे ट्रैक्टर के साथ खेत की जुताई कराने गया था। जुताई के दौरान अचानक तेज झटका लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी

गिरजेश सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। घर में उसकी एक बड़ी बहन प्रीति प्रजापति (16) है। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में हुई इस हृदयविदारक दर्दनाक घटना ने सभी के दिलों को अंदर तक झकझोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *