आगामी होने वाले ग्रीष्मकालीन सारस गणना के मद्देनजर वनकर्मियों एवं सारस मित्रों को किया गया प्रशिक्षित।

आज दिनाँक 18-05-2026 दिन सोमवार को सारस संरक्षण समिति लखनऊ के मार्गदर्शन में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज के चार रेंज के वनक्षेत्राधिकारी कर्मचारीगण एवं सारस मित्र गण को वन विभाग के वन चेतना भवन में ग्रीष्मकालीन सारस गणना करने एवं गणना प्रपत्र भरने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज निरंजन राजेन्द्र सुर्वे जी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को सारस गणना में पारदर्शिता लाने एवं वर्षा ऋतु के प्रारम्भ से सारस के घोसलों की खोज एवम निगरानी तथा सारस संरक्षण के प्रति जागरूक किये वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सारस संरक्षण परियोजना के परियोजना प्रमुख अरशद हुसैन ने प्रशिक्षण में सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं को गणना करने और गणना प्रपत्र भरने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिए।प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को सारस से सम्बन्धित एक-एक टोपी और एक-एक टीशर्ट दिया गया ।
जिसमें सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज के चार रेंज के वनाधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ हरिहरपुर,जगपुर उर्फ सलामतगढ़,परसाराजा, पुरैना आदि के सारस मित्रगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *