तेरह चार पुल पर गिट्टी लदी ट्रक ने एक महिला को मारी जोरदार टक्कर,हुई महिला की मौत।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़ाया टोला गेठीयहवा की रहने वाली गेनिया पत्नी स्व. रामधारी मुसहर, उम्र 75 वर्ष, आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गईं।बताया जा रहा है कि महिला बहुआर किसी काम से गई थीं। काम खत्म कर जब वे वापस लौट रही थीं, तभी तेरह चार पुल के पास गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *