जनपद महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर अपराधी चोरी के आभूषणों एवं वाहन सहित गिरफ्तार

महराजगंज, दिनांक 30 दिसम्बर 2025
एसपी सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व एवं निर्देशन में थाना घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौता उर्फ नेबुईया में घर से कीमती आभूषण एवं नकदी चोरी की घटना से सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 464/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं व्यावसायिक अनुसंधान करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।

आज दिनांक 30.12.2025 को समय लगभग 02:20 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी, निवासी ग्राम महुअवा महुवई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *