19 वर्षीय युवती का फंदे से लटकता मिला शव।

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा में सोमवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती खुशी सिंह ने आत्महत्या कर ली।

खुशी बचपन से अपने नाना बेगलाल सिंह के घर रह रही थी। सोमवार दोपहर वह घर के अंदर गई और काफी देर तक बाहर नहीं निकली। शटर बंद देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। ताला तोड़ने पर भीतर का दृश्य बेहद दर्दनाक था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुशी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं।

आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं कई सवाल छोड़ जाती है
क्या हमारी युवा पीढ़ी अंदर ही अंदर किसी दबाव से जूझ रही है?
क्या हम समय रहते उनके मन की बात नही सुन पा रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *