आज दिनांक 21.11.2025 को थाना निचलौल द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ब्लाक निचलौल में आशा एवं आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’,पाक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गुड टच/बैड टच के बारे में बताया गया l साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी
