UPPCL द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये बिजली बिल राहत योजना 2025-26”एक दिसम्बर2025 से होगा लागू। UPPCLलखनऊ के प्रबंध निदेशक के आदेशानुसार यह योजना तीन चरणों में संचालित होकर पहला चरण 1 से 31 दिसम्बर 2025 और दूसरा चरण 1 से 31 जनवरी 2026 एवं तीसरा चरण 1 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
प्रेसवार्ता में अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड निचलौल में 1 एलएमवी (घरेलू-2 किलोवाट तक) एवं 2 एलएमवी (वाणिज्यिक-1 किलोवाट तक) श्रेणी के नेवर पेड और लांग अनपेड उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। योजनानुसार पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को पंजीकरण तिथि तक के विलम्बित भुगतान अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। तो वहीं 31 मार्च 2025 तक के मूल बकाये पर प्रथम चरण में 25 प्रतिशत छूट तो वहीं द्वितीय चरण में 20 प्रतिशत छूट तथा तृतीय चरण में 15 प्रतिशत छूट उपलब्ध कराई जाएगी। खण्ड निचलौल में कभी भुगतान नही करने वाले 43,712 उपभोक्ताओं पर 84.276 करोड़ रुपए तथा लांग अनपेड 29,822 उपभोक्ताओं पर 146.158 करोड़ रुपए का बकाया दर्ज है। उपभोक्ता इस योजना के माध्यम से अपने बकाये में बड़ी राहत प्राप्त कर सकते हैं।
बिजली बिल राहत योजना2025 के तहत निचलौल क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा भारी लाभ।
