भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 30 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 30 शीशी नेपाली शराब, कुल 09 लीटर अवैध शराब, और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। थाना कोल्हुई पुलिस और एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम ने बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 09:40 बजे, ग्राम राजमंदिर कला स्थित लकठहवा घाट के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश (25 वर्ष) पुत्र रोहित, निवासी राजमंदिर कला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 शीशी नेपाली शराब (कुल 09 लीटर) बरामद हुई। शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP58K8872 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

मामले में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 157/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। सीमा क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और एसएसबी की निगरानी लगातार जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट-आर०के०त्रिपाठी (RNews7)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *