उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया है, जो राह चलती महिलाओं को निशाना बना रहा था। आरोपी एक निजी कंपनी में जॉब करता था। वह पैदल चल रही महिलाओं के कमर के नीचे कैंची से हमला करता था। इस सनसनीखेज घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले अंकित वर्मा (26) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी एवं कैंची बरामद की गई है।
साइको स्कूटी वाले ने एक ही दिन में दो युवतियों पर हमला किया। आरोपी अपनी स्कूटी पर सवार होकर आता और सुनसान जगहों पर या मौका देखकर पैदल चल रही युवतियों पर वार करता था। उसके हमले का तरीका बेहद क्रूर और चौंकाने वाला था, जिसमें वह कैंची का इस्तेमाल करता था। मामला सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। घटना के बाद लोग दहशत में थे।
