पेट्रोल पंप विवाद मामले में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कोल्हुई क्षेत्र में वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोल पंप विवाद से जुड़े इस प्रकरण में पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आम लोगों द्वारा पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी फरेंदा को सौंपी गई है।
विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप विवाद मामले में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
