स्कूल की महिला प्रिंसिपल और रसोइया के बीच हो रह मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।

गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र अंतर्गत उसवा बाबू स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा मामला इन दिनों चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में मिड-डे मील को लेकर शुरू हुआ विवाद कहा सुनी से देखते ही देखते ‘अखाड़े’ में बदल गया।

रसोइया और स्कूल की प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट हुआ। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को घसीट कर मारती नजर आईं। पीछे कोई महिला ‘भैया छुड़ाइए-भैया छुड़ाइए’ चिल्ला रही है।उसके बाद एक युवक झगड़े को छुड़ाने प्रयास भी करता नजर आ रहा है वीडियो में जिसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *