दिनाँक 01-06-2026 को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुरा में कुछ ग्रामीणों को धान का बेहन गिराते समय एक खेत मे घायल अवस्था मे एक वयस्क सारस दिखा मौके पर पहुँच कर लोगों ने देखा कि उसका दाहिना पैर जंघे से ही टूट गया है और उसके सर पर हल्की हल्की चोंच से वार का निशान है उसके बाद वह ग्रामीण लोग घायल सारस को उठाकर सुरक्षित गांव ले गए ताकि कोई अन्य जानवर उसको नुकसान न पहुंचा पाए क्योकि वह घायल सारस चलने में असमर्थ था और उसकी सूचना wti कार्यालय को दिया फिर wti कार्यालय द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के वन दरोगा पन्नेलाल को सूचित किया गया मौके पर पहुंचे वन दरोगा पन्नेलाल के द्वारा घायल सारस को पशुचिकित्सा केंद्र निचलौल ले जाया गया वहाँ डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उनके कम्पाउंडर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेंज परिसर वापस भेज दिया गया ,खबर मिलने तक घायल सारस प्राथमिक उपचारोपरांत रेंज परिसर में मौजूद था।
ग्रामीणों ने पेश किया वन्यजीव के प्रति अथाह प्रेम दया का मिशाल, घायल सारस को बचाने में किया वन विभाग का सहयोग।
