उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता द्वारा राजस्व कर्मियों के साथ शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच लोगों को एसआईआर के प्रति किया गया जागरूक।
वही सुपरवाइजरों व बीएलओ सहित संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने सबसे पहले नगर पंचायत के कई वार्डो में भ्रमण कर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताये कि एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक पूरी करनी है। उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड, सडा, कटहरी, बलाहिखोर आदि गांवों में भी पहुंच लोगों को जागरूक किये।
