निचलौल पुलिस की टीम ने न्यायालय से अनुपस्थिति चल रहे आरोपी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निचलौल के नेतृत्व में गठित टीम ने मु0अ0सं0 1056/22, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण गुप्ता (33 वर्ष), पुत्र सर्वजीत, निवासी कोर्ट मोहल्ला, कस्बा निचलौल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से न्यायालय से अनुपस्थित चल रहा था।
पुलिस टीम ने उसे पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई संपन्न की तथा वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *