मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम सभा जोगिया में किया गया स्थलीय निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज ग्राम सभा जोगिया में कार्यक्रम स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व पार्किंग व्यवस्था, मंचीय तैयारियों तथा आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *