मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट, मार्ग सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीवीआईपी मूवमेंट, एस्कॉर्ट ड्यूटी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को उच्च अनुशासन, सतर्कता और पूर्ण प्रोफेशनलिज़्म के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही संबंधित प्रभारी अधिकारियों को सभी तैयारियों की समय-समय पर समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि भ्रमण कार्यक्रम सफल, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
ब्रीफिंग में जनपद की विभिन्न शाखाओं तथा थानों से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
