सोहगीबरवा। बाढ़ के बाद सोहगीबरवा क्षेत्र में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने राहत और पुनर्बहाली के कार्यों को तेज कर दिया है। प्रशासन की निगरानी में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया, जिसके बाद मार्ग को दोबारा वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
बाढ़ के दौरान मार्ग क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग की मरम्मत पूरी होने के बाद अब राहत कार्यों को गति मिली है। इसी क्रम में राशन सामग्री से लदे वाहन इसी मार्ग से होकर सीधे प्रभावित गांवों तक पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।
प्रशासन का फोकस फिलहाल बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन, राहत सामग्री की आपूर्ति और मूलभूत व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने पर है। मार्ग बहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को भी सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
बाढ़ के बाद पैदा हुई चुनौतियों के बीच प्रशासन की यह कार्रवाई प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे जाने और आवश्यकतानुसार राहत कार्य आगे बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है।
रिपोर्ट-आर०के०त्रिपाठी (RNews7)
