महराजगंज के केएमसी मेडिकल कालेज ने गोद लिए जनपद के सौ गांव

केएमसी मेडिकल कालेज ने गोद लिए जनपद के सौ गांव

जनपद महराजगंज के केएमसी मेडिकल कालेज के सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सौ गांव गोद लिए जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें सामाजिक संस्था नव्या इंडिया फाउंडेशन द्वारा गतिविधियों का संचालन किया जाएगा । जनपद के प्रत्येक विकास खंड से दस गांव की चयन की प्रक्रिया संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है ।इस विलेज एडॉप्टेशन प्रोग्राम ग्राम वाशियो के लिए संजीवनी सिद्ध होगी । इस कार्यक्रम के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें गांव में दिए जाने वाले सुविधाओं पर चर्चा किया गया । इस कार्यक्रम के संबंध में मेडिकल कालेज के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि केएमसी मेडिकल कालेज एवं नव्या इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सौ गांवों को गोद लिया जा रहा है इसके तहत गोद लिए गए गांव में निःशुल्क सर्जिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के साथ महिलाओं के शसक्तीकरण कार्यशाला, मासिक धर्म प्रबंधन कार्यशाला भी किए जाएंगे । उन्होंने ने यह भी बताया कि इन गांवों में प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य कार्ड भी निःशुल्क वितरित किया जाएगा जिसके तहत अस्पताल में आईपीडी के इलाज पर पैंतीस प्रतिशत की छूट एवं ओपीडी इलाज निःशुल्क किया जाएगा । इस योजना में मेडिकल कालेज की सुपर स्पेशलिटी जैसे नेफ्रोलॉजिस्ट,यूरोलॉजिस्ट,कार्डियोलॉजिस्ट,गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट , क्रिटिकल केयर की सुविधा के साथ जनरल मेडिसिन, ईएनटी,नेत्र रोग, बाल रोग,सर्जरी,स्त्री एवं प्रसूति रोग , डायलिसिस आदि की सुविधा बेहिचक ले सकते है । वहीं अस्पताल के सीईओ डॉ एस एम रफीक ने कहा कि गांव का चयन इस सप्ताह पूर्ण कर कार्यक्रम की गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएगी ।नव्या इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अदिति कृष्णा ने इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने पर अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम संयोजक डॉ देव एवं डॉ धनंजय ने गांव के प्रति चिकित्सा सुविधा देने हेतु प्रतिबद्धता जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *