महराजगंज: खेत से लौट रही युवती से सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर भाई से ₹75,000 की लूट, तीन आरोपी नामजद

कोठीभार/महराजगंज: महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव में मंगलवार 02 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे एक खेत से लौट रही युवती को तीन युवकों ने निशाना बनाया। घटना के दौरान युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके भाई को पीटकर उनसे ईंट के रखे 75,000 रुपये नकद लूट लिए गए।

नशे की हालत में की गई छेड़खानी

पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई अपनी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री खेत में क्यारी करके घर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में सण्डा खुर्द निवासी छट्ठू के तीन बेटे— छोटका, बडका और मझिला— ने युवती को अकेला पाकर छेड़ने की कोशिश की। आरोप है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और युवती के साथ जबरन हाथापाई करने लगे। विरोध के बावजूद उन्होंने संजना के गले से ओम का लॉकेट और नाक में पहनी ‘खिल’ (नथुनी) भी बलपूर्वक छीन ली।

ड्राइवर भाई को पीटा और 75 हजार लूटे

घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही संजना का भाई अजय, जो ट्रैक्टर ड्राइवर हैं, ईंटों की बिक्री का 75,000 रुपये नकद लेकर उसी मार्ग से गुजर रहे थे। बहन को संकट में देखकर अजय तुरंत ट्रैक्टर से उतरकर मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने अजय को भी नहीं बख्शा और उन्हें बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने अजय की जेब से रखे पूरे 75,000 रुपये (ईंटों की बिक्री के) छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

मालती देवी ने कोठीभार थाने में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से छेड़खानी और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार का लूटा गया पैसा और आभूषण वापस दिलाने की मांग की है।

विपक्षी का आरोप है कि पैसा वसूलने के लिए उक्त महिला द्वारा फर्जी शिकायत की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *