भारतीय पुलिस सेवा (77 RR – 2023/024) के 23 प्रशिक्षु अधिकारियों ने UP112 मुख्यालय, लखनऊ का भ्रमण कर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की कार्यप्रणाली को समझा।

भारतीय पुलिस सेवा (77 RR – 2023/2024) के 23 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज दिनांक 03.12.2025 को UP112 मुख्यालय, लखनऊ का भ्रमण कर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की कार्यप्रणाली को समझा। संवाद कक्ष में कॉल टेकिंग और CAD Application की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्रीमती नीरा रावत, पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा उक्त प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए यूपी 112 के द्वितीय चरण की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री शहाब रशीद खान, पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपी 112, श्री विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, यूपी 112 व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *