थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चोरी की 05 घटनाओं का खुलासा करते हुए 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व नगद करीब 60,000 रुपये बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 02/03.12.2025 की रात्रि को चोरी की 05 घटनाओं मे संलिप्त अभियुक्त नाम पता अविनाश चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को अजगईवा घाट पुल पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया व धारा 207 एमवी एक्ट के तहत मोटरसाइकिल अपाची सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
अविनाश चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरणः-
01. एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर ।
02. एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर ।
03. चोरी के दो अदद डीवीआर ।
04. एक पीओई स्वीच ।
05. नगद करीब 60,000 रुपये ।
06. घटना में प्रयुक्त एक अदद पिलास, एक अदद पेचकश, एक अदद हथौड़ी, एक अदद सलाई रिंच, एक अदद मोटरसाइकिल अपाची व 01 अदद मोबाइल ।

पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी करता हु, जो सामान मेरे पास से बरामद हुआ है वह पिछली पांच चोरी से प्राप्त हुआ है जो इस प्रकार है- लगभग ढेड़ महीना पहले पटखौली गांव के रात मे एक घर के आलमारी से जेवर व रुपये चोरी किया था जिसमे से जेवर को राह चलते हुए व्यक्ति को बेच दिया था, गोला बाजार मे छाबड़ा की जूते चप्पल की दुकान मे घूसकर गल्ले से चोरी किया था जिसमे मुझे 3300 रुपये मिले थे और जाते समय मै दुकान कैमरे के डीवीआर को लेकर चला गया था, लगभग एक सप्ताह बाद मीरगंज के एक घर के खिड़की तोड़कर चोरी किया था जिसमें कुछ जेवर मिले थे जिसको भी मै राह चलते व्यक्तियो को बेच दिया था, बाबा ट्रेडिंग कम्पनी इंडस्ट्रियल एरिया की दुकान के गल्ले से चोरी किया था जिसमे मुझे कुल 5230 रुपये मिले थे और जाते समय मै दुकान कैमरे के डीवीआर को अपने साथ लेकर चला गया था, 30.11.2025 की रात को मैने पुनः गोला बाजार स्थित रुगटा की थोक गल्ले की दुकान के काउन्टर से 32500 रुपये चोरी किया था तथा जाते समय कैमरे की मशीन को उठा ले गया था ।

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
1. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी बरदहिया उ0नि0 अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी कांटे उ0नि0  रामवशिष्ठ, चौकी प्रभारी नवीनमंडी उ0नि0  अश्वनी तिवारी, हे0का0 आकाश कुमार, हे0का0 सुशील कुमार, हे0का0 देवेन्द्र यादव, का0 जयकिशन गोड़, का0 विनोद कुमार, का0 सत्येन्द्र यादव, का0 राजन यादव, का0 श्यामनारायण यादव, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 रघुवंश प्रसाद, का0 रंजन राजभर, का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव ।

आपराधिक इतिहास
अविनाश चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
01. मु0अ0सं0 141/2021 धारा 4/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 147,148,149,302,307 भादवि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. मु0अ0सं0 411/2021 धारा 3(1) 30प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03. मु0अ0सं0 951/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
04. मु0अ0सं0 1033/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
05. मु0अ0सं0 1056/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
06. मु0अ0सं0 1090/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
07. मु0अ0सं0 1115/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
08. मु0अ0सं0 1122/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *