यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत जनपद महराजगंज में स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाने द्वारा दिनांक 10.11.2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों में संचालित बसों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), सीसीटीवी कैमरा, सेफ्टी मेजर गैस किट, फर्स्ट एड बॉक्स* आदि की सघन जांच की गई।
वाहन चालकों को स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा फायर सेफ्टी किट व पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स साथ रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु नोटिस जारी किए गए।
यह अभियान छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
