यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया।

यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया।

*महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस, बीमा, डी एल, CCTV कैमरा, सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि को चेक किया गया। वाहन चालकों को स्कूली बसों में CCTV कैमरा लगवाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया। नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

*कुल 13 स्कूली वाहनों का चालान कर 28000 का जुर्माना किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *