प्रदेश स्तर से प्राप्त *हाई अलर्ट* के अनुपालन में जनपद महराजगंज में *भारत-नेपाल सीमा* पर अभूतपूर्व सतर्कता बरती जा रही है।
स्थानीय थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल *(एसएसबी)* की संयुक्त टीम ने *डॉग स्क्वॉड* की सहायता से सीमा पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन *तलाशी एवं पहचान-पत्र* सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सीमा की *पगडंडियों एवं दुर्गम मार्गों* पर चौकस निगरानी कायम है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई संभव हो।
इसके अतिरिक्त *ढाबों, सरायों एवं होटलों* की नियमित एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
*एलआईयू* को पूर्ण अलर्ट मोड में रहने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पर *अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज* ने कहा, “ *सीमा सुरक्षा एवं आंतरिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखते हुए हम किसी भी संभावित खतरे को नाकाम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।*
संयुक्त प्रयासों से जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण अटूट रहेगा।
*जिसके संबंध* में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा दी गई *बाइट* 👇
