______
*महराजगंज, दिनांक 10 नवम्बर 2025* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में *अपराध एवं अपराधियों* की रोकथाम तथा अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में *थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी कैम्प ठूठीबारी* की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सतत चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 09.11.2025 को समय लगभग 20:00 बजे मुखबिर की सूचना पर *राजाबारी बगीचे के पास* संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित *नशीली दवाएं, नकदी एवं दो मोटरसाइकिलें* बरामद हुईं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*— सूरज कुमार खरवार पुत्र उदयभान खरवार, निवासी आदर्शनगर ठूठीबारी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र 25 वर्ष।
— चेतनारायण चौधरी पुत्र ठेकराज चौधरी, निवासी भागड़ा, थाना बासा, जिला नवलपरासी (नेपाल), उम्र 36 वर्ष।
— कुलनारायण पुत्र अनिरुद्ध थारु, निवासी भागड़ा, थाना बासा, जिला नवलपरासी (नेपाल), उम्र 42 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः—* Buprenorphine Injection IP – 142 नग
Promethazine Hydrochloride Injection IP – 137 नग
Nitrazepam Tablets IP 10 mg – 161 टैबलेट
Proxyco Spas Capsules – 718 टैबलेट
Spasmo Proxyvon Plus Capsules – 105 टैबलेट
Pyeevon Spas Plus Capsules – 680 टैबलेट
Proximec Spas Capsules – 951 टैबलेट
नेपाली मुद्रा – ₹2,83,030/-
भारतीय मुद्रा – ₹2,960/-
मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 220 (रजि. नं. लु3343618) – 01 मोटरसाइकिल सुजुकी इंट्रूडर (रजि. नं. लु414122) – 01
उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 *124/25 धारा 8/22/23 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है तथा जनपद में *अपराध एवं तस्करी की रोकथाम* हेतु अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
