पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा तहसील सदर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पराली जलाने वालों को निरूद्ध करने के साथ–साथ जुर्माना आरोपित किया गया। इसके अतरिक्त बिना एसएमएस के संचालित कंबाइन मशीन को सीज किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर उन्हें जागरूक किया गया।
किसानों को पराली जलाने को लेकर किए जाने वाले दंडात्मक कार्यवाहियों से भी अवगत कराया गया।
#अपील: किसान बंधु पराली न जलाएं और पराली के निस्तारण हेतु वैकल्पिक उपायों को अपनाएं, ताकि मृदा के साथ–साथ पर्यावरण का भी संरक्षण हो सके।
पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा तहसील सदर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
