थाना फरेन्दा द्वारा चलाया गया साइबर जागरुकता अभियान
आज दिनांक 11.11.2025 को थाना फरेंदा के अंतर्गत *पी0एम0श्री0 कंपोजिट विद्यालय भैया फरेंदा* थाना फरेंदा में मिशन शक्ति टीम एवं थाना साइबर सेल द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों —
📞 1090 (महिला हेल्पलाइन)
📞 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
📞 181 (महिला सहायता)
📞 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 1930 (साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग)
📞 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन)
📞 102 / 108 (स्वास्थ्य सेवा)
📞 101 (अग्निशमन सेवा)
के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए तथा छात्राओं को सतर्क, *आत्मविश्वासी एवं डिजिटल* रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
