सोहगीवरवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।प्राप्त सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि शुक्रवार को जंगल में लकड़ी बिनने गई 15 वर्षीय किशोरी की । शनिवार को जंगल की झाड़ियों के बीच क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10.01.2026 को समय लगभग 08:30 बजे सुबह शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर वीट 55 क०सं० 3 अभ्यारण्य वन क्षेत्र में क्षत-विक्षत अवस्था में एक लड़की का शव पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल निचलौल एवं शिवपुर रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुनील राव मय टीम,सोहगीवरवा थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया मय टीम,बिहार के मदनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी मय टीम,WTI से अरशद हुसैन व रविन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा घटना स्थल पहुँच कर मौका निरीक्षण किया गया | जिसमे मृतिका का पहचान गुड्डी चौधरी पुत्री उमेश चौधरी, आयु लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम- सोहगीबरवा, बाबू टोला, थाना- सोहगीबरवा, जनपद- महराजगंज है | मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है |जिसमें यह कयास लगाया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।फिलहाल खबर मिलने तक उक्त किशोरी की मौत एक रहस्य बनी हुई है।
