सरस्वती देवी महाविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का छठे दिवस के शिविर का किया गया आयोजन।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सरस्वती देवी महाविद्यालय द्वारा इकाई आचार्य रजनीश के मार्गदर्शन में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिवस उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, ग्राम रुद्रौली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम दरश के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, आदर्श ग्राम निर्माण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
छठे दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में अजीत कुमार जी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, मधवलिया रेंज निचलौल उपस्थित रहे। उन्होंने “ पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यदि युवा जागरूक होंगे तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े रविन्द्र कुमार त्रिपाठी (फील्ड अटेंडेंट) ने “ आदर्श ग्राम निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन एवं सामुदायिक सहभागिता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने युवाओं को ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य विभाग, सरस्वती देवी महाविद्यालय के रितिक गंगवार सर ने “वित्तीय बजट और वित्तीय प्रबंधन”विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक बजट बनाने, बचत की आदत विकसित करने तथा आय-व्यय के संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
शिविर संचालक सैयद आलम अंसारी, विशाल कुमार कसौधन, महाविद्यालय के अनुचर सन्नी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *