मजिस्ट्रेट अब थानों में करेंगे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: सीसीटीवी की होगी लाइव जांच, अधिवक्ता विनय पांडेय दायर की थी प्रथम  PIL

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने थानों की कार्यप्रणाली को लेकर अब तक का सबसे सख्त आदेश जारी किया। महाराजगंज के जुझारू अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय की जनहित याचिका ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद आम आदमी सालों से कर रहा था। अब थानों की चारदीवारी के भीतर न तो अवैध हिरासत चलेगी और न ही मारपीट, क्योंकि अब सीधे मजिस्ट्रेट की ‘स्पेशल फोर्स’ कैमरों की निगरानी करेगी।

हड़कंप: मजिस्ट्रेट थाने की करेंगे जांच, अब नहीं चलेगा सीसीटीवी खराब होने का बहाना

​हाईकोर्ट ने पुलिस के उस पुराने ढर्रे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है जिसमें अक्सर सीसीटीवी खराब होने का बहाना बनाया जाता था। कोर्ट के नए निर्देशों के अनुसार:

  • औचक निरीक्षण: अब जिले के मजिस्ट्रेट किसी भी समय थाने पहुँचकर सीसीटीवी कैमरों और उनके रिकॉर्डिंग सिस्टम की लाइव जांच करेंगे।
  • ग्राउंड रिपोर्ट: मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी पूरी तरह सक्रिय हैं।
  • अंधेरे कोनों पर नजर: हवालात से लेकर पूछताछ के कमरों तक, एक-एक इंच की रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी गई है।

सीधी चेतावनी: जेल जा सकते हैं लापरवाह SHO, ट्रायल कोर्ट के आदेश को ठुकराना पड़ेगा भारी

​अदालत ने इसे ‘कानून पर सीधा हमला’ करार दिया है जब पुलिस अधिकारी निचली अदालतों के आदेशों को हल्के में लेते हैं।

  1. अवमानना का शिकंजा: अगर किसी थाना अध्यक्ष (SHO) या जांच अधिकारी (IO) ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की या उसे देने से मना किया, तो उन पर सीधे कोर्ट की अवमानना का केस चलेगा।
  2. 18 महीने का ‘डिजिटल पहरा’: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को सख्ती से लागू करते हुए, हाईकोर्ट ने साफ किया है कि फुटेज को कम से कम 18 महीने तक संभाल कर रखना होगा। 6 महीने का बैकअप तो हर हाल में अनिवार्य है।

महानायक: महाराजगंज के अधिवक्ता विनय पांडेय का ऐतिहासिक संघर्ष

​यह पूरी क्रांति महाराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय के अटूट विश्वास का नतीजा है। सालों तक कानूनी गलियारों में लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने साबित कर दिया कि एक वकील की कलम पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। उन्हीं की याचिका पर आज पूरे उत्तर प्रदेश के थानों में पारदर्शिता की नई किरण दिखी है।

आम जनता के लिए ‘सुरक्षा कवच’: अब थाने जाने से डर कैसा?

​कानून के विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आम नागरिक के लिए ‘मैग्ना कर्ता’ (अधिकार पत्र) जैसा है। अब पुलिस किसी को बेवजह डरा-धमका नहीं पाएगी क्योंकि मजिस्ट्रेट की पैनी नजर सीधे उनके डिजिटल रिकॉर्डर पर होगी।

“यह वर्दी की हनक के खिलाफ कानून की ताकत है। अब हर थानेदार को पता होगा कि उसकी हर हरकत कैमरे में कैद है और मजिस्ट्रेट कभी भी उसकी जवाबदेही तय कर सकते हैं।”

विनय कुमार पांडेय, अधिवक्ता

 

​उत्तर प्रदेश अब एक ऐसी पुलिसिंग की ओर बढ़ रहा है जहां जवाबदेही ही सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *