गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने टावर पर चढ़कर ऐसी मांग कर दी कि सभी हैरान रह गए।
दरअसल, पूरा मामला छपिया के रायपुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती रेशमा से जुड़ा हुआ है। रेशमा गांव में ही लगे मोबाइल टावर पर लगभग 20 फिट ऊपर चढ़ गई। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी की बेवफाई और धोखे से परेशान होकर यह कदम उठाया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी के साथ स्थानीय लोगों ने उसको काफी समझाया बुझाया। तब जाकर लगभग तीन घंटे बाद युवती टावर से उतरी।
