वाराणसी नमोघाट पर सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी ने ले लिया एक कि जान।

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों ने एक पर्यटक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घाट पर घूमने को लेकर सोनभद्र से आए दो भाइयों की गार्डों से बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब एक दर्जन की संख्‍या में आए गार्डों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने चार गार्डों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनभद्र से आए दो भाई रविवार की सुबह नमो घाट पर घूमने पहुंचे थे। घाट के प्रवेश द्वार पर मौजूद गार्डों ने उन्‍हें अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई। आरोप है कि मौके पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान राजेंद्र उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *