तिब्बत से सटे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई गांवों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं के बाढ़ में बहने की खबर है। करीब 1000 लोगों के बह जाने की सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नेपाल सरकार ने राहत और बचाव के लिए पुलिस, सेना तथा अन्य टीमों को मौके पर भेजा है। भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलकर आगे त्रिशूली नदी में मिलती है, जिसका पानी भारत में गंडक नदी के रूप में पहुंचता है। पिछले साल भी यहां भीषण बाढ़ आई थी।
गंडक नदी में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर गंडक नदी के किनारे बसे यूपी और बिहार के गांवों में हाई अलर्ट।
