आंगनवाड़ी सेंटर के नाम पर बड़ा घोटाला? बिना निर्माण कराए दो लाख भुगतान होने का आरोप
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा धमउर में आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन विभागीय वेबसाइट और अभिलेखों में लगभग 2 लाख रुपये का भुगतान दर्शाया गया है।
समर इंटरप्राइजेज नामक फर्म के पक्ष में भुगतान दिखाए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य हुआ है तो मौके पर भवन क्यों नहीं दिखाई दे रहा?
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप को कितनी गंभीरता से लेता है।
