ग्राम सभा बढ़या में वन विभाग एवं WTI द्वारा किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम सभा बढ़या में वन विभाग एवं WTI द्वारा किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 03-06-2026 को निचलौल रेंज अंतर्गत वन क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम सभा बढया में जन जागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष,एवं सारस संरक्षण एवं उनके प्रकृतावास संरक्षण के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतू एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ग्राम प्रधान बढया प्रमोद कुशवाहा के साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे | उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा व उनके संरक्षण एवं सारस के संरक्षण व तालाबों के संरक्षण हेतु जानकारी दी गयी | उक्त कार्यक्रम में मोबिन अली वन दरोगा, पन्नेलाल वन दरोगा, अर्जुन कुमार वन रक्षक व अन्य वनकर्मीगण के साथ WTI से रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *