जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा जनपद के मतदाताओं से फोन पर सीधे जुड़कर उनकी एसआईआर संबंधी समस्याओं/शंकाओं का समाधान किया गया।
आज एक घंटे में कुल 37 लोगों ने फोन पर बात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। उनकी समस्याओं का यथासंभव निस्तारण कर अन्य में संबंधित ईआरओ को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस अभिनव प्रयोग का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया को मतदाताओं के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। ताकि कोई पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से वंचित न होने पाए।
साथ ही जिलाधिकारी के तरफ से एक मोबाइल नम्बर भी साझा किया गया जिसमें जनपद का कोई भी मतदाता मो.नं. 8423675896 पर पूर्वाह्न 11:00 बजे 12:00 बजे फोन कर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा जनपद के मतदाताओं से फोन पर सीधे जुड़कर उनकी एसआईआर संबंधी समस्याओं का किया गया समाधान।
