सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल मे स्थित शौचालय में गंदगी का अंबार,अस्पताल महकमा के द्वारा सफाई का दावा बेकार।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल मे स्थित शौचालय में गंदगी का अंबार।

आज ऐसी खबर आपके सामने है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी की ऐसा क्यों है मैं बात कर रहा हूँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में स्थित शौचालय और मूत्रालय का, जहाँ की स्थिति यह है कि उसमें आप घुस भी नहीं सकते इतनी बदबू और इतना कचरा है कि इंसान तो दूर की बात जानवर भी नहीं जाना चाहेगा, शौचालय एवं मूत्रालय कम कचरा घर ज्यादा लगता है अस्पताल एक ऐसा जगह होता है जहाँ सफाई होना और साफ सुथरा होना किसी दवा से कम नहीं होता,सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस अस्पताल में सफाई कर्मचारी नहीं हैं क्या इस अस्पताल में सफाई के लिए धनराशि अवमुक्त नही होती क्या इस अस्पताल के अधीक्षक साहब का नजर उस पर नहीं पड़ता है
जहाँ प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना देख रहे हैं वहीं यहाँ इस अस्पताल में उनके इस सपने को कचरा में क्यो तब्दील किया जा रहा है ।अब देखना यह है कि क्या इस आलेख बाद अस्पताल महकमा के आँख की पट्टी खुलता है या ऐसे ही अस्पताल का शौचालय एवं मूत्रालय बदहाली की मार झेलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *