निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहीया मार्ग पर ग्रामसभा धमउर के पास आमने सामने दो बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार एक महिला सहित चार लोगों के घायल हो गए,घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी निचलौल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों
रवी पुत्र राकेश्वर पाल उम्र 18 वर्ष निवासी झुलनीपुर
रामदरश पुत्र चिरन उम्र 47 वर्ष नेटुअहिया
मीना पत्नी रामदरश उम्र 45 वर्ष नेटुअहिया
को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहीं राहुल यादव पुत्र श्रीकांत यादव उम्र 13 वर्ष झुलनीपुर को मामूली चोट लगने से इलाज के बाद घर भेज दिया गया ।
