आज दिनांक 20/05/2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस लाइन महराजगंज में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के उपरांत यूपी-112 की नवीन दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के समस्त थानों हेतु रवाना किया गया।
इन दोपहिया वाहनों के संचालन से आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता में और अधिक तेजी आएगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा।
