अवैध शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की अब खैर नही।

 

महराजगंज जनपद में सड़क किनारे शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में शाम 5 से रात 8 बजे तक जनपद में कई स्थानों पर ऑपरेशन कार-ओ-बार संचालित हुआ।
अभियान में पुलिस टीमों ने शराब के ठेकों व उन संवेदनशील स्थानों पर गहन चेकिंग की, जहां खुलेआम शराब पीने की शिकायतें मिलती रही हैं।

पुलिस ने अवैध स्थानों पर शराब पीते व पिलाते पाए गए 765 व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। कई स्थानों पर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को हिरासत में लिया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल चालान व कानूनी कार्रवाई भी की गई।

एसपी ने बताया कि यह अभियान सड़क हादसों को रोकने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराबखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *