जेएचवी सुगर फैक्टरी ने 4 से7 दिसम्बर के लिए खोला गन्ना पर्ची का पिटारा।

जेएचवी सुगर फैक्ट्री गड़ौरा प्रबंधन द्वारा रविवार को आगामी 4, 5, 6 एवं 7 दिसंबर तक के लिए गन्ना पर्चियों का पिटारा खोल दिया गया है । गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्चियों से सम्बंधित जानकारी वाले संदेश भी पहुंच चुके हैं, जिसके बाद किसान गन्ने की कटाई के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।चीनी मिल के महाप्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त के दिशा-निर्देजेएचवी सुगर फैक्टरी ने 4 से7 दिसम्बर के लिए खोला गन्ना पर्ची का पिटारा।शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार गड़ौरा क्षेत्र के मिल एवं सेंटरों के किसानों को कैलेंडर अनुसार पर्चियां उपलब्ध करा दी गई हैं। गन्ना प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में अपना गन्ना अन्यत्र जगह औने-पौने दामों पर न बेचें। साथ ही मिल एवं सेंटरों पर साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि पेराई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *