आज दिनाँक-22-11-2025 को जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली, निचलौल में आयोजित जिलास्तरीय ग्राम चौपाल में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण और विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। ग्रामीणों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण के संदर्भ संवाद किया गया और उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए गणना प्रपत्र को समय से जमा करने की अपील की गई।

खेतों में पराली न जलाने को लेकर किसानों से अनुरोध किया गया और पराली जलाने पर होने वाले जुर्माने व कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों की जांच व दवा का वितरण किया गया।

मौजूद किसानों ने मौके पर फार्मर रजिस्ट्री कराया।अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।चौपाल का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है।
